Welcome to DD NEWS UPDATED   Click to listen highlighted text! Welcome to DD NEWS UPDATED
यूपीराजनीति

UP चुनाव से पहले वोटर लिस्ट मजबूत करने में जुटी BJP, युवाओं और नई बहुओं पर फोकस

वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए भाजपा ने तीन सूत्रीय प्लान जारी किया है. इसमें युवाओं से नई बहुओं तक पर नजर रखने की तैयारी है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे रही है. तो वही दूसरी तरफ पार्टी ने मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए तीन सूत्रीय रणनीति तैयार की है.

पार्टी का फोकस सिर्फ पहली बार वोट देने की उम्र पूरी करने वाले युवाओं पर ही नहीं, बल्कि शादी के बाद दूसरे स्थान पर आई महिलाओं और पंचायत चुनाव के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों पर भी है.

बीजेपी का नए मतदाताओं को जोड़ने का पूरा फोकस युवाओं पर है. इसी लिए इन तीन बिंदुओं पर पार्टी काम कर रही है. एक जनवरी 2026 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं. ऐसे युवाओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में उनका नाम शामिल कराने पर जोर दिया जा रहा है. इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, खासकर स्कॉलरशिप पाने वाले युवाओं तक भी कार्यकर्ता पहुंच रहे है.

नई बहुओं को मतदाता बनाने पर ध्यान 

पार्टी की नजर उन घरों पर है, जहां शादी के बाद नई बहू आई है. कार्यकर्ता ऐसे परिवारों की पहचान कर रहे है जहां जल्द ही शादी हुई है. क्योंकि शादी के बाद महिलाओं का घर बदल जाता है. उनका नाम मायके की मतदान सूची में दर्ज रहता है. ऐसे में उनका नाम ससुराल के पते पर संबंधित मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर दिया जा रहा है.

वही, पार्टी ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है, जिनका नाम पंचायत चुनाव के दौरान मतदाता सूची से कट गया था या सूची में संशोधन के दौरान बदल गया था. कार्यकर्ताओं को ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर उनका नाम दोबारा सही पते पर दर्ज कराया जा रहा है.

पार्टी का जेन-जी पर फोकस

भारतीय जनता पार्टी इन तीनों बिंदुओं के जारी जेन -जी वोट बैंक को साधने में लगी है. पार्टी लाभार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ने के साथी सरकार की तमाम योजनाओं का प्रचार भी कर रही है. वही, हर जिले में जिला अध्यक्ष हर दिन के हिसाब से मतदाताओं की मॉनिटरिंग भी कर रही है. इसके साथ-साथ पार्टी उन नाराज वोटरों को भी अपने पक्ष में करने पर काम कर रही है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी से दूर चले गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!